बॉस से अवैध संबंधों के चलते महिला पर तेजाब डाला
चण्डीगढ़। चण्डीगढ़ में कुछ अज्ञात लोगों ने एक महिला पर बॉस से कथित प्रेम संबंधों के चलते तेजाब डाल दिया। महिला तलाकशुदा है और अपने पिता के यहां अपनी बेटी के साथ रहती है। पुलिस ने बताया कि 32 साल की निशा पति से तलाक ले अपने पिता के साथ रहती है। महिला पर मंगलवार रात स्कूटर से बाजार जाते वक्त हमला हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"कुछ व्यक्तियों ने मारुति कार से स्कूटर से बाजार जा रही निशा का पीछा किया। नजदीक पहुंचने के बाद उन्होंने महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया।" निशा को गंभीर हालत में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध संस्थान (पीजीआईएमआर) में भर्ती कराया गया है। उसके चेहरे, हाथ, पैर और आंखों पर तेजाब पड़ने से घाव हो गए हैं।
अधिकारी ने बताया, "निशा की पांच साल की एक बेटी है, जो उसी के साथ रहती है। प्रारंभिक जांचों में पता चला है कि उसका अपने नियोक्ता के साथ अवैध संबंध होने की वजह से यह हमला हो सकता है।" निशा सेक्टर 47 में पिछले आठ सालों से एक गैस एजेंसी में काम कर रही थी। निशा ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि उन लोगों ने उसके चहरे पर तेजाब फेंकने से पहले कहा, "अब तुम्हारा रमन के साथ संबंध खत्म।"













Click it and Unblock the Notifications