नगरों की उन्नति के लिए वैश्विक अभियान शुरू
इस अभियान की शुरुआत करते हुए शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र मुख्यत: ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन के कारण अभूतपूर्व शहरी वृद्धि का गवाह है। इस कारण शहरी आधारभूत सुविधाओं, आवास और पर्यावरण पर अत्यधिक दबाव पड़ा है।
इससे उबरने के लिए सरकार ने नागरिक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था के लिए विभिन्न मिशनों की शुरुआत के अलावा जेएनएनयूआरएम के अधीन 1,12,000 करोड़ रुपये से भी अधिक राशि मंजूर की है, जिसमें स्वच्छता अभियान और सुरक्षित पेयजल अभियान आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने भी विचार व्यक्त किए। बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका, भूटान, मालदीव तथा अफगानिस्तान सहित दक्षिण एशिया क्षेत्र के प्रमुख नगरों के महापौर दो दिवसीय सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा सरकारों, संयुक्त राष्ट्र, गैर-सरकारी संगठनों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें भाग ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications