औबेदुल्लागंज में कर्फ्यू तीसरे दिन भी जारी
औबेदुल्लागंज के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी)डी. एस. राजपूत ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि हालात में सुधार होने पर सुबह के वक्त कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी गई है। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य रहे तो इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है।
गौरतलब है कि औबेदुल्लागंज में रविवार रात एक विवाह समारोह के दौरान हुए विवाद में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में नगर पंचायत अध्यक्ष तूफान सिंह राजपूत के भांजे रूपेश की मौत हो गई जबकि सिंह और उनका बेटा जय सिंह गभीर रूप से घायल हो गए।
इस विवाद ने सोमवार की सुबह हिंसक रूप ले लिया और सड़कों पर उतरे लोगों ने आगजनी व तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी किया। बाद में हालात बिगड़ने पर जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया। आम आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखकर मंगलवार को दिन में दो बार कर्फ्यू में ढील दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications