कश्मीरी अलगाववादियों ने प्रधानमंत्री का प्रस्ताव ठुकराया
श्रीनगर, 8 जून (आईएएनएस)। कश्मीरी अलगाववादियों के दोनों संगठनों हुर्रियत कांफ्रेंस व मुजफ्फराबाद स्थित यूनाइटेड जिहाद काउंसिल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के वार्ता प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
दो दिवसीय कश्मीर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने जम्मू व कश्मीर में हिंसा फैला रहे संगठनों से दोबारा वार्ता शुरू करने की पहल की थी।
हुर्रियत कांफ्रेंस का नेतृत्व कर रहे मीर वाइज उमर फारुख ने वार्ता प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा, "वार्ता शुरू करने से पहले हमारी शर्तो पर गौर किया जाना चाहिए था।" उन्होंने मांग की, "सख्त कानूनों को हटाया जाए, राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाए और सेना को वापस बुलाया जाए।"
मीर वाइज ने कहा, "जब तक ये शर्ते नहीं मानी जाएंगी, नई दिल्ली से वार्ता संभव नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications