भीड़ वाली सड़कों पर वाहन कर लगाएं : रेड्डी

राजधानी में दीर्घकालिक शहरी परिवहन परियोजना (एसयूटीपी) के उद्घाटन के बाद रेड्डी ने कहा, "प्रत्येक राज्य को भीड़भाड़ वाली सड़कों पर वाहनों के संचालन पर कर लागू करने की दिशा में सोचना चाहिए, जैसा कि सिंगापुर में हो रहा है। वहां की सुव्यवस्थित यातायात की हर कोई चर्चा करता है। ऐसा इसलिए हो पाया है कि उन्होंने इस पर पहल की है।"

उन्होंने हालांकि यह भी कहा, "हम इस कर को लागू करने के लिए किसी राज्य सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते।"

एसयूटीपी का उद्देश्य लोगों को निजी वाहनों के बदले सार्वजनिक परिवहन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम किया जा सके।

पिछले महीने दिल्ली सरकार ने कहा था कि तीन से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पहले घनी आबादी वाले इलाकों में वाहन चलाने वालों से सरकार शुल्क वसूलने की योजना बना रही है।

दिल्ली के पर्यावरण सचिव धर्मेद्र ने दिल्ली परिवहन विभाग की इस योजना की पुष्टि की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+