तमिल विस्थापितों का पुनर्वास वर्ष के अंत तक : राजपक्षे

प्रतिनिधिमंडल में शामिल डीएमके व कांग्रेस के सांसदों ने चार दिन की राजकीय यात्रा के सिलसिले में मंगलवार की शाम भारत पहुंचे राजपक्षे से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद एक सांसद ने पत्रकारों को बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा है कि श्रीलंकाई तमिल विस्थापितों के पुनर्वास के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डीएमके नेता व जहाजरानी व परिवहन मंत्री टी.आर. बालू ने किया। इसमें वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर व सुदर्शन नचियप्पा सहित कांग्रेस के तीन नेता व डीएमके के एम.के. कानिमोझी, टी.के.एस. एलांगोवन तथा ई.जी. शुकावनम सहित 11 नेता शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने राजपक्षे से पिछले वर्ष मई में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान विस्थापित हुए तमिलों के जल्द पुनर्वास का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने राजपक्षे को बताया कि लगभग 80,000 तमिल इस समय उत्तरी श्रीलंका के विभिन्न शिविरों में रह रहे हैं।

राजपक्षे ने कहा कि 54,000 तमिल अभी शिवरों में रह रहे हैं, जबकि 36,000 अपने आश्रय में हैं और केवल 28,000 तमिलों को पुनर्वासित किया जाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+