संयुक्त राष्ट्र ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए (लीड-1)

15 सदस्यों वाले सुरक्षा परिषद में से ब्राजील और तुर्की ने इन प्रतिबंधों के खिलाफ मत दिया जबकि लेबनान ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। प्रतिबंध के पक्ष में 12 देशों ने मत दिए।

प्रतिबंध के तहत ईरान की परमाणु गतिविधियों को अवरुद्ध करने, संदिग्ध मालवाहक जहाजों को जब्त करने और तेहरान को युद्धक टैंक और हेलीकाप्टर के निर्यात पर रोक लगाई जाएगी।

सुरक्षा परिषद के पांच वीटो सदस्य वाले देश अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगाए जाने के पक्ष में मतदान किया। इसके अलावा आस्ट्रिया, जापान, मेक्सिको, युगांडा, बोस्निाया गेबन और नाईजीरिया ने प्रतिबंध के पक्ष में मतदान किया।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और अन्य सदस्य देशों को भय है कि ईरान गुप्त तरीके से परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रहा है। जबकि ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम ऊर्जा निर्माण के लिए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+