नाटो के काफिले पर हमला, 7 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख कलीम इमाम ने कहा कि मोटरसाइकिलों पर सवार 10 से 12 हमलावरों ने इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में एक डिपो पर मंगलवार देर रात लगभग 50 ट्रकों और टैंकरों को आग लगा दी।
इमाम ने कहा, "पुलिस यह पता लगाने के प्रयास में है कि नाटो के कितने ट्रकों को आग लगाई गई है। हम इस आतंकवादी हमले की जांच कर रहे हैं। डिपो में नाटो के ट्रकों की मौजूदगी के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं थी।"
एक प्रत्यक्षदर्शी अल्लाह यार ने कहा, "मैंने सोते वक्त गोलीबारी की आवाज सुनी। मैं नीचे उतरा और देखा कि कुछ हमलावर गोलीबारी कर रहे थे तो कुछ ट्रकों पर पेट्रोल डाल रहे थे। सब लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे।"
पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में सात शव और पांच घायलों को लाया गया है। मारे गए लोगों में ज्यादातर ट्रक चालक थे जो हमले के समय सो रहे थे।
किसी भी संगठन ने अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान के आतंरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने इस घटना की आधिकारिक जांच के आदेश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications