अफजल मामले में शीला के बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा : पाटिल
यहां आयोजित एक समारोह के बाद पाटिल ने संवादाताओं से कहा, "मैं नहीं सोचता कि उन्होंने ऐसा कहा होगा।" उन्होंने शीला के बयान पर कोई टिप्पणी करने से भी इंकार कर दिया।
पाटिल जो अब चण्डीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल हैं, ने इस मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी देने से इंकार किया।
पाटिल ने कहा, "आप मुझसे अफजल के मामले पर चल प्रक्रिया के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन मैं शीला के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।"
शीला दीक्षित ने छह जून को एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में यह संकेत दिया था कि तत्कालीन गृह मंत्री पाटिल ने उनकी सरकार को अफजल गुरु की दया याचिका की फाइल को रोकने को कहा था।
अफजल गुरु पर वर्ष 2001 में संसद पर हमले की साजिश रचने का आरोप है और उसे 2004 में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उसने राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications