दुष्कर्म के दोषी पिता को 13 साल की कैद
इस व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई हैं क्योंकि उसकी 26 वर्षीय पीड़ित बेटी की पहचान गुप्त रखनी थी। इस व्यक्ति की उम्र 58 साल है।
मेलबर्न की एक अदालत ने इस व्यक्ति को छह आरोपों में दोषी करार दिया। उसे मंगलवार को सजा सुनाते हुए जज ने कहा, "इस अपराध से पीड़िता को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ और उसका जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।"
स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार अदालत ने कहा कि इस दोषी पिता ने अपनी बेटी के साथ उस समय दुर्व्यवहार करना आरंभ किया जब वह महज नौ साल की थी।
दोषी ने अदालत से कहा कि उसने यह अपराध इसलिए किया क्योंकि वह अपनी मां के यौन उत्पीड़न का शिकार रहा है। अदालत ने उसके तर्क को खारिज कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications