पाकिस्तान ने झांग को सम्मानित किया
जरदारी ने बुधवार को चीनी उपप्रधानमंत्री को हिलाल-ए-पाकिस्तान की पदवी से नवाजा जो वहां का दूसरा उच्चस्तरीय नागरिक सम्मान है। झांग को यह सम्मान दोनों देशों के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा ढांचागत विकास में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए दिया है।
जरदारी ने झांग को यह सम्मान ऐवान-ए-सदर में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया।
ऑनलाइन न्यूज एजेंसी के अनुसार इससे पहले जरदारी व झांग ने द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग, आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध एवं क्षेत्रीय परिस्थियों पर चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications