जनरल मोटर्स 15 लाख कारों को वापस लेगी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कंपनी की ओर से मंगलवार को यह घोषणा की गई। जनरल मोटर्स वर्ष 2006 से 2009 के बीच के दर्जनों मॉडल वापस ले लेगी। इनमें हमर एच2 एसयूवी भी शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञ इन कारों में उन गड़बड़ियों को दूर करेंगे जिनसे आग लगने का खतरा है। कार मालिकों को 100 डॉलर बतौर हर्जाना भी दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications