कपड़ा क्षेत्र में तेजी से सुधार हुआ : मारन
मारन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कपड़ा मंत्रालय ने कपास का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने, वस्त्र और परिधान क्षेत्रों में मूल्य संवर्धन को बढ़ाने, हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
मारन ने बताया कि मंत्रालय द्वारा गठित कार्य दल ने राष्ट्रीय रेशा नीति के मसौदे को अंतिम रूप दे दिया है और व्यापक परामर्श के लिए यह जल्दी ही जनता के समक्ष उपलब्ध हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि तरल पदार्थो के रिसाव पर रोक सुनिश्चित करने के लिए रंगाई की मिलों द्वरा तिरूपुर में स्थापित 20 सीईटीपी संयंत्रों को 200 करोड़ रुपए का एकमुश्त अनुदान जारी करने के बारे में वित्त मंत्रालय ने कपड़ा मंत्रालय की सिफारिश को स्वीकार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications