हुंडई मोटर कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
दोनों पक्षों ने तमिलनाडु के श्रम मंत्री टी. एम. अनबारासन और श्रम मंत्रालय के अधिकारियों की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए। गुरुवार से कंपनी के संयंत्र में कार्य सुचारू रूप से शुरू होने के आसार हैं।
कंपनी के उपाध्यक्ष आर. सेतुरमन ने पत्रकारों को बताया कि, "समझौते के मुताबिक कर्मचारी संगठनों के दो प्रतिनिधियों, श्रम मंत्रालय के अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों की छह सदस्यों की समिति कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों में से 35 के मामलों की समीक्षा करेगी और बाकी 32 कर्मचारियों को कानूनी रास्ता अपनाने दिया जाएगा।"
गौरतलब है कि हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एच. डब्ल्यू. पार्क ने पिछले महीने हटाए गए कर्मचारियों की बहाली से इंकार कर दिया था। यूनियन ने यह कहकर हड़ताल कर दी थी कि इन कर्मचारियों को बहाल न करना उसके और प्रबंधन के बीच हुए समझौते का उल्लंघन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications