उत्तर प्रदेश में सोनिया-राहुल का जादू बेअसर : शाही

लखनऊ में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में शाही ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में सोनिया व राहुल के जादू चलने के दिन लद गए हैं। उनके लाख प्रयासों के बावजूद डुमरियागंज में कांग्रेस का प्रत्याशी पांचवें स्थान पर रहा। इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश में सोनिया-राहुल का जादू बेअसर हो रहा है।

शाही ने कहा कि डुमरियागंज से पहले पिछले दिनों झांसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस अपनी सीट गवांकर चौथे नंबर पर चली गई थी।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच कांग्रेस की कलई खुल चुकी है। इस पार्टी ने गरीबों को केवल छला है। कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने 100 दिन में महंगाई कम करने का दावा किया था, लेकिन वह वादा झूठा साबित हुआ। केंद्र सरकार की नीतियां गरीबों के लिए नहीं है। सरकार के प्रति जनता के मन में बहुत आक्रोश है जो धीरे-धीरे फूट रहा है।

डुमरियागंज सीट पर मिली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जीत को सत्ता की जीत बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा ने धनबल और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के दम पर चुनाव जीता है।

शाही ने कहा कि बसपा ने 2012 से पहले लोकसभा या विधानसभा का कोई उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है, इससे यह साफ हो गया है कि मायावती को जनता के गुस्से का अहसास हो गया है और वह भविष्य के प्रति भयभीत हैं।

उन्होंने कहा कि डुमरियागंज सीट पर भाजपा का दूसरे स्थान पर आना इस बात का संदेश है कि पार्टी जल्द ही सत्ता में आने वाली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+