आतंकवादियों ने 15 लाख डॉलर की फिरौती मांगी
समाचार एजेंसी आरआईए नावोस्ती के अनुसार कैमरून के सबसे बड़े बंदरगाह डौला से गत 16 मई को नॉर्थ स्प्रीट पोत पर रूसी-यूक्रेनीयाई चालक दल पर हमला किया गया।
आतंकवादी संगठन पेरवई ने कहा, "बंधकों को तब तक नहीं छोड़ा जाएगा, जब तक जहाज के मालिक 15 लाख डॉलर नहीं देते हैं।"
आतंकवादियों ने रूसी कैप्टन बोरिस तरसीनत्सेव और मुख्य इंजीनियर इगोर शुमिक को नाइजीरिया में बंधक बना के रखा हुआ है।
आतंकवादी तरसीनत्सेव पर जहाज के मालिकों से संपर्क करने और उन्हें यह बताने के लिए दबाव बना रहे हैं कि उनके साथ किस तरह बुरा व्यवहार किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications