तुर्की में 400 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त, 10 गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मेर्सिन प्रांत के आकदेनिज कस्बे में पुलिस ने छापेमारी कर 313.15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। यहां से छह लोगों की गिरफ्तारी की गई।
अधिकारियों ने बताया कि वान प्रांत के विभिन्न इलाकों से 87 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए और चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications