अफगानिस्तान में 19 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नाटो सैनिकों ने दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त शहर में जारी एक बयान में बताया कि पकतिका प्रांत के ओमना जिले में मंगलवार रात में एक कार्रवाई के दौरान संयुक्त बलों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया।
बयान में कहा गया है कि मारे जाने वाले आतंकवादियों में कुछ विदेशी भी शामिल हैं, लेकिन उनकी राष्ट्रीयता के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
पकतिका के प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता मुखलिस अफगान ने बताया कि प्रांत के सरोबी जिले में मंगलवार रात में एक अन्य कार्रवाई के दौरान अफगान और नाटो के जवानों ने कुछ अरब लड़ाकों सहित तालिबान के 11 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
तालिबान आतंकवादियों ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications