ईरान मसले पर सुरक्षा परिषद में होगा मतदान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सुरक्षा परिषद की मंगलवार को हुई बैठक के बाद इसके सदस्यों की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 15 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने इस पर गहन चर्चा की और फिर मतदान का फैसला हुआ।
इन प्रस्तवित अतिरिक्त प्रतिबंधों के लिए जरूरी है कि सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों का समर्थन जरूरी है। इन प्रस्तावित प्रतिबंधों का ब्राजील, तुर्की और लेबनान जैसे अस्थायी सदस्य विरोध कर रहे हैं।
पिछले महीने अमेरिका ने ईरान पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया था। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक युकियो अमानो ने कहा कि ईरान परमाणु मसले पर आईएईए का सहयोग करने में नाकाम रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications