मीरा कुमार ने हंगरी की संसद की कार्यवाही देखी
लोकसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने वहां राष्ट्रीय संसद की कार्यवाही देखी, अध्यक्ष डा. पॉल स्मिथ ने मीरा कुमार व उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
प्रतिनिधिमंडल ने स्मिथ के साथ बातचीत भी की।
विज्ञप्ति के मुताबिक बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।
सात जून को पहुंचा प्रतिनिधिमंडल हंगरी में दस जून तक रहेगा। उसके बाद वह 13 जून तक लक्सेमबर्ग में रहेगा।
बुडापेस्ट स्थित भारतीय दूतावास की विज्ञप्ति में कहा गया है कि 1995 से अब तक किसी भारतीय लोकसभा अध्यक्ष की यह पहली हंगरी यात्रा है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसदों में नरेश गुजराल, गणेश सिंह, मोहम्मद शाफी, ए. चेलुवराया स्वामी, हेलेन डेविडसन, पी.एल. पूनिया और लोकसभा महासचिव पी.डी.टी. आचारी हैं।
भारत और हंगरी के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध है, इसलिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल एक-दूसरे के यहां नियमित रूप से आते-जाते रहते हैं।
दूतावास के बयान में कहा गया, "हमारे आपसी संबंध काफी गहरे हैं और हम आपस में भौगोलिक परिस्थितियों चर्चा करते रहते हैं।"
उन्होंने कहा, "हाल के कुछ वर्षो में हमारे व्यापारिक और आर्थिक संबंध और मजबूत हुए हैं। भारत हंगरी में लगभग 50 लाख डॉलर का निवेश करने जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications