वाम मोर्चा ने किया ममता के स्लोगन का उपयोग
भोपाल गैस कांड में 25 साल बाद सोमवार को आए फैसले के बाद वाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिमान बोस ने यह अपील जारी की है। मध्य प्रदेश की अदालत ने 1984 में हुए गैस कांड में आपराधिक लापरवाही के मामले में सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई। दोषियों को तुरंत जमानत भी मिल गई।
बिमान बोस ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "भारतीय लोगों, यहां की भूमि, माताओं और बहनों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को नागरिक परमाणु दायित्व विधेयक के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।
उन्होंने कहा, "अगर यह विधेयक पारित होता है तो इस तरह की और त्रासदियां होंगी और अमेरिका जैसे देशों के प्रमुख अभियुक्त इसी तरह छूट जाएंगे।"
उन्होंने कहा, "हमने यह अपील मां-माटी-मानुष के हित में जारी किया है। हर किसी को इस विधेयक के विरोध में खड़ा होना चाहिए। हम यह अपील विपक्ष के सांसदों से भी कर रहे हैं।"
बोस से जब पूछा गया कि क्या वह तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और रेल मंत्री ममता बनर्जी के लोकप्रिय स्लोगन को अपना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर बोस ने कहा कि वाम मोर्चा हमेशा लोगों के हितों की बात करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications