शेयर बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त (राउंडअप)
इससे पहले सप्ताह के शुरूआती दो दिनों में शेयर बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार और मंगलवार को सेंसेक्स में कुल 500 और निफ्टी में कुल 148 अंक की गिरावट आई थी।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 32.69 अंक (0.48 प्रतिशत) बढ़कर 6,790.78 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 24.20 अंक (0.29 प्रतिशत) बढ़कर 8,492.50 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में भारतीय एयरटेल (5.57 प्रतिशत), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (3.31 प्रतिशत) और ओएनजीसी (2.22 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी दर्ज करने वाले शेयर रहे। टाटा स्टील (2.2 प्रतिशत), एसीसी (1.99 प्रतिशत) और रिलायंस कम्युनिकेशन (1.37 प्रतिशत) में भी तेजी दर्ज की गई।
वहीं आईटीसी (-4.19 प्रतिशत), टाटा पावर (-2.32 प्रतिशत) और विप्रो (-2.12 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। टीसीएस (-1.96 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (-1.09 प्रतिशत) और इंफोसिस (-1.04 प्रतिशत) में भी गिरावट दर्ज की गई।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 16,817.69 अंक का उच्च और 16,591.26 अंक का निम्न स्तर छुआ वहीं निफ्टी ने 5,050.60 अंक का उच्च स्तर छुआ और 4,980.10 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के ज्यादातर सेक्टर हल्की बढ़त के साथ बंद हुए, धातु (1.54 प्रतिशत), हेल्थकेयर (1.36 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (1.28 प्रतिशत) सूचकांक सबसे ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए। रियल्टी (0.92 प्रतिशत), सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (0.72 प्रतिशत), उपभोक्ता वस्तु (0.68 प्रतिशत), बैंकिंग (0.63 प्रतिशत) और ऑटोमोबाइल (0.35 प्रतिशत) सूचकांक भी बढ़कर बंद हुए।
वहीं एफएमसीजी (-2.41 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (-1.26 प्रतिशत) और ऊर्जा (-0.22 प्रतिशत) में खासी गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर 1,481 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,285 शेयर गिरकर बंद हुए वहीं 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications