किशोर की मौत की अमेरिका जांच करे : मेक्सिको
सियुदाद हुआरेज (मेक्सिको), 9 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको-अमेरिका सीमा पर गोलीबारी में 14 साल के एक किशोर के मारे जाने की घटना की मेक्सिको ने अमेरिका को जांच करने को कहा है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार सर्जियो हर्नेंडेज सोमवार को सियुदाद हुआरेज-एल पासो सीमा पर मारा गया था।
किशोर के संबंधियों का आरोप है कि वह सिर्फ अमेरिकी सरहद में झांकने की कोशिश कर रहा था जब उसे सरहद पर तैनात अमेरिकी सैनिकों ने गोली मार दी। सैनिकों ने हर्नेडेज का पीछा किया और उस पर दो गोलियां दागीं। दो सप्ताह बाद किशोर की अस्पताल में मौत हो गई।
मेक्सिको और अमेरिका में अवैध आव्रजन प्रमुख विवादित मसला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications