अल्जाइमर में फायदा पहुंचाता है पौष्टिक भोजन
वाशिंगटन, 9 जून (आईएएनएस)। पौष्टिक भोजन अल्जाइमर के शुरूआती लक्षणों को घटा या फिर पूरी तरह पलट सकता है। यह बात एक ताजा अध्ययन में सामने आई है।
टेम्पल स्कूल ऑफ मेडिसिन में एसोसिएट प्रोफेसर डोमिनिको प्रेटिको के नेतृत्व में इससे पहले हुए अध्ययन में कहा गया था कि खुराक में मैथियोनाइन की अधिक मात्रा से अल्जाइमर का खतरा बढ़ सकता है।
मैथियोनाइन एक प्रकार का अमिनो एसिड है जो विशेष तौर पर मांस, मछली, फलियों, अंडे, लहसुन, प्याज, दाल, दही और बीजों में पाया जाता है।
प्रेटिको का कहना है कि यहां यह प्रश्न उठता है कि गलत खुाराक लिए जाने के बाद, क्या उन लक्षणों को रोकने या पलटने का कोई रास्ता बचता है या फिर बहुत देर हो चुकी होती है।
शुरूआती अध्ययन में शोधकर्ताओं ने चूहों के एक दल को मैथियोनाइन से भरपूर खुराक खिलाई और दूसरे को नियमित पौष्टिक खुराक दी। तीन महीने बाद उन्होंने उन्हें मैथियोनाइन से भरपूर खुराक लेने वाले दल को दो हिस्सों में बांट दिया। इनमें से एक गुट वैसी खुराक देना जारी रखा जबकि दूसरे को अतिरिक्त दो महीनों तक पौष्टिक खुराक दी गई।
प्रेटिको का कहना है कि अध्ययन के आखिर में उनकी हैरत का ठिकाना न रहा जब उन्होंने देखा कि पौष्टिक खुराक लेने वाले चूहों ने मैथियोनाइन की वजह से हुए नुकसान के असर को पलट दिया था और अब वे ठीक काम कर रहे हैं। इस सुधार का संबंध एमिलॉयड प्लॉक था, जो मस्तिष्क में एक अन्य बीमारी का लक्षण है।
टेम्पल यूनिवर्सिटी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पैट्रिको ने कहा कि उन्हें यकीन है कि इस जांच से पता चलता है कि अल्जाइमर के शुरूआती प्रभावों के बावजूद पौष्टिक भोजन से यादाश्त में सुधार हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications