अच्युतानंदन का वाहन चालक स्वाइन फ्लू की चपेट में
सुंदरन यहां अस्पताल में भर्ती है।
अच्युतानंदन ने बुधवार को मंत्रीमंडल की एक बैठक में बताया, "हां यह सच है, लेकिन सुंदरन के बीमारी की बात सुनकर मैं दूसरी कार इस्तेमाल कर रहा हूं।"
सुंदरन जिस कार को चलाता था उसे अलग-थलग रखा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री पी. के. श्रीमाठी ने इससे पहले बयान दिया था कि मीडिया कहानियां बुनकर राज्य को बीमारी की चपेट में बता रहा है।
अच्युतानंदन ने कहा, "बारिश की वजह से कई बीमारियां फैल गई हैं। राज्य में सभी स्थानीय निकायों को स्वच्छता को बनाए रखने के लिए लंबा अभियान शुरू करना होगा।"
उल्लेखनीय है कि मीडिया पिछले एक हफ्तों से राज्य में स्वाइन फ्लू, डेंगू और मलेरिया के वायरस फैलने को लेकर रिपोर्ट दे रहा है।
राज्य में बुखार की वजह से मंगलवार को पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 2,000 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications