नक्सली अभियान से एनएमडीसी का कारोबार प्रभावित
कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि नक्सली पांच जून से 'जन पितुरी' मना रहे हैं। इस दौरान हमले की आशंका को देखते हुए पूर्वी तटीय रेलवे ने 12 जून तक दंतेवाड़ा के किरानदुल और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के बीच रात के समय माल गाड़ी का संचालन स्थगित कर रखा है।
एनएमडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "रात में मालगाड़ियों का संचालन बंद होने के कारण ढुलाई प्रभावित हुई है। पहले हम किरानदुल और बाचेली की खदानों से प्रतिदिन 56 हजार टन लौह अयस्क की आपूर्ति करते थे लेकिन मालगाड़ियों के नहीं चलने के कारण प्रतिदिन यह करीब 36 हजार टन हो गया है।"
अधिकारी ने कहा, "पहले प्रतिदिन 14 मालगाड़ियों का परिचालन होता था जबकि अभी केवल नौ माल गाड़ियों का ही परिचालन हो रहा है।"
अधिकारी ने हालांकि कहा कि नक्सलियों के अभियान से बस्तर के बैलाडिला में एनएमडीसी के खनन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications