प्रदर्शित होंगे गैलीलियो की उंगलियां और दांत

रोम, 9 जून (आईएएनएस)। सत्रहवीं सदी के इटली के मशहूर गणितज्ञ एवं खगोलविद् गैलीलियो की दो उंगलियां और एक दांत फ्लोरेंस में उनके नाम से खुलने वाले एक संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित किये जाएंगे।

समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार इस संग्रहालय को जीर्णोद्धार के लिए दो साल के वास्ते बंद कर दिया गया था। इसे शुक्रवार को गैलीलियो संग्रहायल के नाम के साथ फिर से खोला जाएगा।

इसके उद्घाटन समारोह के दौरान दर्शक गैलीलियो के दायें हाथ का एक अंगूठा और एक मध्यमा तथा एक दांत देख सकेंगे। उनके निधन के लगभग सौ साल बाद 1737 में इस अंगूठे और उंगली को उनके शरीर से अलग किया गया था, जब उनके शव को फ्लोरेंस में सांता कोर्स के गिरजाघर लाया जा रहा था। उनके अवशेष आज भी वहीं पर हैं।

उनकी एक अन्य उंगली इस संग्रहालय के जीर्णोद्धार के लिए बंद होने से पहले ही यहां रखी गयी गई थी। उनकी रीढ़ की हड्डी पैडुआ विश्वविद्यालय में रखी गई है। गैलीलियो ने इस विश्वविद्यालय में 20 वर्ष तक अध्यापन किया था।

संग्रहालय के अनुसार अब तक यही समझा जाता था कि उनकी ये तीनों यादगारें गुम हो चुकी हैं। हाल ही में इन्हें एक नीलामी में खरीदा गया। गैलीलियो की अन्य वस्तुओं में उनका टेलीस्कोप शामिल है। इसी मदद से उन्होंने वृहस्पति के चंद्रमाओं की खोज की थी। गैलीलियो का 1642 में 77 साल की उम्र में निधन हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+