विदेशों में 8 नए कर संग्रह केंद्र खोलेगा भारत

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि देश के विदेशी व्यापार में हो रही वृद्धि के चलते सरकार के सामने नई चुनौतियां पैदा हुई हैं। उन्होंने कहा कि, "कर योजनाओं का विकास और कर स्रोतों का बेहतर उपयोग करना वैश्वीकरण के दौर की महत्वपूर्ण जरूरत है।"

आयकर विभाग के प्रमुख आयुक्तों और महानिदेशकों के सम्मेलन में वित्तमंत्री ने कहा, "वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए हम पहले ही सिंगापुर और मारीशस स्थित दूतावास में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए दो कर संग्रह इकाईयों की स्थापना कर चुके हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि विदेशों से मिलने वाली कर संबंधी जानकारियों से हमें कर अपवंचन के मामले कम करने में मदद मिलेगी।"

भारत सरकार फ्रांस, यूएई, अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड, जापान, साइप्रस और जर्मनी में नई कर संग्रह इकाईयां स्थापित करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+