सेंसेक्स में 40 और निफ्टी में 13 अंक की वृद्धि (लीड-1)
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 32.69 अंक (0.48 प्रतिशत) बढ़कर 6,790.78 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 24.20 अंक (0.29 प्रतिशत) बढ़कर 8,492.50 अंक पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 16,817.69 अंक का उच्च और 16,591.26 अंक का निम्न स्तर छुआ वहीं निफ्टी ने 5,050.60 अंक का उच्च स्तर छुआ और 4,980.10 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के ज्यादातर सेक्टर हल्की बढ़त के साथ बंद हुए, धातु (1.54 प्रतिशत), हेल्थकेयर (1.36 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (1.28 प्रतिशत) सूचकांक सबसे ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए।
वहीं एफएमसीजी (-2.41 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (-1.26 प्रतिशत) और ऊर्जा (-0.22 प्रतिशत) में खासी गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications