दादी ने पोते-पोती को जहर देकर मारा
सहारनपुर के नूरबस्ती इलाके में हुई इस घटना में सास सन्नो(50) पर आरोप है कि मंगलवार को उसने अपने पोते शादाब(4 माह) और पोती सानिया( 3 साल) को दूध में जहर मिलाकर मौत की नींद सुला दिया और बहू इमराना(29) को भी जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। लेकिन समय पर अस्पताल पहुंच जाने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपी सास को गिरतार कर लिया है।
जिले के पुलिस उप-अधीक्षक मनोज कुमार ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि बहू की शिकायत के आधार पर आरोपी सास को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 328, 367 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच चल रही है।
कुमार ने बताया कि पीड़ित बहू ने बयान दिया है कि उसकी सास दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करती थी। पिछले कुछ समय से वह लगातार मायके से पैसे मंगाने का दबाव बना रही थी, इस कारण उनके बीच झगड़ा भी हुआ था। पुलिस के मुताबिक जिला अस्पताल में भर्ती बहू की हालत सामान्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications