पाकिस्तान में 6 आतंकवादियों सहित 8 मरे
इस्लामाबाद, 9 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में बुधवार को संघर्ष में छह आतंकवादी मारे गए। इस संघर्ष में दो सुरक्षाकर्मियों को भी जान गंवानी पड़ी।
ऑनलाइन समाचार एजेंसी के अनुसार आतंकवादियों द्वारा मोहम्मद एजेंसी की बजाइ तहसील की एक चौकी पर हमला किए जाने के बाद संघर्ष शुरू हुआ।
सुरक्षा बलों ने इस घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications