पेरू के कवि को पाब्लो नेरूदा पुरस्कार
सेंटियागो, 9 जून (आईएएनएस)। पेरू के कवि एंटोनियो सिस्नेरॉस को वर्ष 2010 के पाब्लो नेरूदा इबेरो-अमेरिकी काव्य पुरस्कार से नवाजा गया है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार चिली सरकार यह पुरस्कार महान कवि एवं नोबेल पुरस्कार विजेता पाब्लो नेरूदा के सम्मान में देती है। ज्यूरी की अध्यक्षता चिली के संस्कृति मंत्री लुसियानो क्रूज-कोक ने की।
ज्यूरी की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया, "अंतोनियो ऐसे कवि हैं जिनका लातिन अमेरिका में युवा पीढ़ी पर गहरा असर है।"
यह पुरस्कार चिली के राष्ट्रपति सेब्स्टिीयन पिनेरा 12 जुलाई को आयोजित एक समारोह में देंगे। इसी तहर नेरूदा का 106 वां जन्म दिन है।
अंतोनियो का कहना है कि उन्हें नेरूदा से दो बार मुलाकात करने का अवसर मिला था। पहली बार नेरूदा के जन्म दिवस की पार्टी पर और दूसरी बार नेग्रा द्वीप में एक सम्मेलन के दौरान, जहां नेरूदा छुट्टियां बिताया करते थे। नेरूदा और उनकी पत्नी मेटिल्डे उरिशिया यहीं दफन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications