हिमाचल में सड़क हादसे में 7 की मौत
चंबा के पुलिस अधीक्षक मधु सूदन ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "भरमौर शहर के नजदीक बुधवार दोपहर वाहन के खाई में पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।"
उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूदन ने बताया, "यात्री कांगड़ा जिले में नुरपुर शहर के नजदीक एक गांव के रहने वाले हैं और भरमौर में एक मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद अपने गांव के लिए वापस लौट रहे थे।"
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस हादसे की मुख्य वजह चालक की लापरवाही हो सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications