उड़ीसा में एंथ्रेक्स से प्रभावित मरीजों की संख्या 18 हुई
अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी नबाघाना चौधरी ने आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया, "एंथ्रेक्स के नए मामलों की पहचान सेमिलिगुडा विकासखंड में की गई है।"
उन्होंने कहा कि बिलिगुडा गांव में तीन लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। इसके अलावा पराजाखांडी और बरिगुडा गावों से क्रमश: एक-एक मरीज हैं। इन सभी की हालत खतरे से बाहर है।
पिछले महीने दासमंतपुर विकासखंड के दो गांवों में एंथ्रेक्स से प्रभावित कम से कम 13 मरीजों की पहचान की गई थी हालांकि इनका उपचार हो गया। अधिकारी ने कहा, "ये सभी लोग सड़ा हुआ मांस खाने के कारण एंथ्रेक्स के वायरस से संक्रमित हुए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications