चण्डीगढ़ में हथियार लेके चलने पर प्रतिबंध
चण्डीगढ़ के जिलाधिकारी बृजेंद्र सिंह ने कहा, "हमने चण्डीगढ़ में बंदूक, लाठी और अन्य किसी भी तरह के हथियारों को न लेकर चलने के लिए निर्देश जारी किया। यह निर्देश आज (बुधवार) प्रभावी है।"
सिहं ने बताया, "खुलेआम हथियार लेकर घूमने व इसे किसी को भी दिखाकर धमकी देने और लाइसेंस धारी बंदूकधारियों के सार्वजनिक रूप से दहशत फैलाने की घटनाओं के बाद यह फैसला लिया गया है।"
यह आदेश हालांकि पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों व अन्य सरकारी अधिकारियों, जिन्हें आधिकारिक रूप से हथियार लेके चलना जरूरी है, पर लागू नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications