एक और पुलिस अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप
इस बार आरोपों के घेरे में पूर्व पुलिस महानिरीक्षक एम.एस. अहलावत हैं। उन पर यमुनानगर कस्बे की एक महिला वकील हरविंदर कौर ने वर्ष 2002 में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। उस समय अहलावत यमुनानगर जिले पुलिस अधीक्षक थे।
जिले के पुलिस प्रमुख सिबाश कबिराज ने बुधवार को बताया, "हमने एसआईटी का गठन किया है। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं। अहवालत के खिलाफ लगे आरोप की जांच रिपोर्ट जल्द आ जाएगी और हम उसके अनुसार की आगे की कार्रवाई करेंगे।"
उन्होंने कहा, "अहलावत के खिलाफ राज्य पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशों के अनुसार मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। यह एक संवेदनशील मामला है और एसआईटी इस मामले के सभी पहुलओं की जांच करेगी।"
इस महिला का आरोप है कि वह मई, 2002 में अपने एक अदालती मामले के संदर्भ में अहलावत से मिलने गई थी और उस समय इस पुलिस अधिकारी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications