चण्डीगढ़ में महिला पर तेजाब फेंका

पुलिस ने बताया कि 32 साल की निशा पति से तलाक ले अपने पिता के साथ रहती है। महिला पर मंगलवार रात स्कूटर से बाजार जाते वक्त हमला हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"कुछ व्यक्तियों ने मारुति कार से स्कूटर से बाजार जा रही निशा का पीछा किया। नजदीक पहुंचने के बाद उन्होंने महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया।"

निशा को गंभीर हालत में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध संस्थान (पीजीआईएमआर) में भर्ती कराया गया है। उसके चेहरे, हाथ, पैर और आंखों पर झुलसने जैसे घाव हो गए हैं।

अधिकारी ने बताया, "निशा की पांच साल की एक बेटी है, जो उसी के साथ रहती है। प्रारंभिक जांचों में पता चला है कि उसका अपने नियोक्ता के साथ अवैध संबंध होने की वजह से यह हमला हो सकता है।"

निशा सेक्टर 47 में पिछले आठ सालों से एक गैस एजेंसी में काम कर रही थी।

निशा ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि उन लोगों ने उसके चहरे पर तेजाब फेंकने से पहले कहा, "अब तुम्हारा रमन के साथ संबंध खत्म।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+