देश के अधिकत्तर इलाकों में मौसम खुशनुमा (लीड-1)
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पिछले दो दिनों में हुई बारिश के चलते तापमान में कमी आई है। देश के पश्चिमीमोत्तर में दिन का तापमान सामान्य से 19 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, वहीं पूर्वोत्तर के हिस्सों में यह सामान्य से सात डिग्री कम रहा।
देश में सबसे गर्म स्थान संभलपुर (उड़ीसा) रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री नीचे खिसकने के महज एक दिन बाद ही यहां फिर से तापमान बढ़ने के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के औसत के लिहाज से छह डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान बढ़ सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "राजस्थान में चक्रवात के प्रभाव से दिल्ली में बारिश हुई, हालांकि वह अब कमजोर पड़ चुका है इसलिए आने वाले दिनों में दिल्ली में और बारिश के आसार नहीं हैं।"
उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है, इससे लोगों को भीषण गर्मी और तपिश से थोड़ी राहत मिली है।
पिछले 24 घंटों के दौरान बरेली का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री, कानपुर का 36.5 डिग्री, झ्झांसी का 36.0 डिग्री, आगरा का 27.6 और राजधानी लखनऊ का 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वाचल और मध्य भाग के कई स्थानों पर आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मौसम में आए बदलाव के चलते अधिकांश इलाकों में पारा खिसक कर 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। लू और गर्म हवाओं से कुछ निजात भी मिली है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले दिनों हुई बारिश का असर मौसम पर पड़ा है और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घंटों में जबलपुर में बौछारे पड़ सकती हैं, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। भोपाल का अधिकतम तापमान 37़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 36़ 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 32़ 5 और जबलपुर में 39़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
लक्ष्यद्वीप, केरल, कर्नाटक के तटीय व आंतरिक हिस्से, आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह और तेलंगाना में अगले 24 घंटों दौरान गरज के साथ वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमोत्तर भारत के हिस्सों में अधिकमत तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications