बांग्लादेश सीमा पर कड़ी सुरक्षा चाहता है त्रिपुरा
नई दिल्ली से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में माणिक सरकार ने कहा, "बांग्लादेश में मौजूद पूर्वोत्तर के आंतकवादी त्रिपुरा सीमा को एक गलियारे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।"
माणिक सरकार ने पिछले दिनों चिदंबरम से भी मुलाकात की और सुरक्षा संबंधी कई मसलों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा, "बांग्लादेश में पूर्वोत्तर भारत के आतंकवादी अब भी मौजूद हैं।"
राज्य के गृह मंत्री का कामकाज भी संभाल रहे सरकार ने कहा कि बांग्लादेश के साथ लगी त्रिपुरा की 856 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा के लिए वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 16 बटालियनें तैनात हैं।
उन्होंने चिदंबरम से सीमा पर निगरानी बढ़ाने को कहा है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए अभी दो सीमा चौकियों के बीच 4.5 किलोमीटर की दूरी है जबकि इसे घटाकर 2.5 किलोमीटर किया जाना चाहिए।
सरकार ने कहा कि चिदंबरम ने उनकी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
सरकार ने चिदंबरम से राज्य सरकार को त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) की दो और बटालियों के गठन की अनुमति देने को कहा। वर्तमान में टीएसआर की 13 बटालियनें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications