एमपी: रायसेन में हिंसा भड़की, कर्फ्यू लगा
भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार की शाम एक शादी समारोह के दौरान गोलीबारी के बाद हिंसा भड़क गई, जिसके कर्फ्यू लगा दिया गया। हालांकि स्थिति को नियंत्रण में देखते हुए मंगलवार की सुबह कर्फ्यू तो जारी रहा, लेकिन आधे घंटे के लिए महिलाओं को निकलने की छूट दी गई है।
रायसेन की कलेक्टर सुनीता त्रिपाठी ने के मुताबिक हिंसा भड़कने के बाद सोमवार को औबेदुल्लागंज में लगाया गया कर्फ्यू मंगलवार को भी जारी रहा। आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर सुबह आधे घंटे के लिए महिलाओं को कर्फ्यू में ढील दी गई, ताकि वे खरीददारी कर सकें। इस मौके पर कुछ दुकानें खुलवाई गईं। पुलिस बल तैनात हैं और हालात अब नियंत्रण में हैं। अब तक सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
क्लिक करें: देश-दुनिया की खबरें | फीफा विश्वकप विशेष
गौरतलब है कि औबेदुल्लागंज में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में नगर पंचायत अध्यक्ष तूफान सिंह राजपूत के भांजे रूपेश की मौत हो गई जबकि नगर तूफान सिंह और उनका बेटा जय सिंह गभीर रूप से घायल हो गए।
इस विवाद ने सोमवार की सुबह हिंसक रूप ले लिया और सड़कों पर उतरे लोगों ने आगजनी व तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी किया। उसके बाद भी हालात नहीं संभले। इस वजह से जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications