झमाझम बारिश ने दिल्ली की गर्मी पर लगाई लगाम
दिल्ली।दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने दिल्ली वासियों से मुरझाये चेहरे पर खुशी की लहर ला दी है। सुलगती गर्मी के आतंक से झुलसती दिल्ली ने बारिश की बुंदों से राहत की सांस ली है। सुबह हुई बारिश ने तापमान काफी कम कर दिया है जिसके कारण मौसम बेहद सुहावना हो गया है। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में रही राजधानी में सोमवार रात हुई बारिश से जून महीने में पारा पिछले तीन सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचते हुए 22.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
जानिए फिल्मी सितारों का हाल
यह तापमान पिछले तीन सालों में जून महीने का न्यूनतम तापमान है। पिछले साल जून महीने का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, वहीं 2008 का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया था।गौरतलब है कि जून महीने में अभी तक का सबसे कम तापमान 2006 में रिकार्ड किया गया था, जब महीने की 17 तारीख को पारा 18 डिग्री पर पहुंच गया था।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार कल भी राजधानी में मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा। अनुमान के तौर पर पारा कल 27 डिग्री से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।













Click it and Unblock the Notifications