वीरप्पा मोइली ने एंडरसन केस को जारी बताया
जानिए सेहत का हाल
क़ानून मंत्री ने कहा, “सीबीआई ने चार्जशीट दायर की थी। उसके बाद कोर्ट आरोप तय करती है। किन यहाँ एक व्यक्ति ऐसा है जिसने सम्मन का जवाब नहीं दिया है और न आरोपों का जवाब दिया। वो फ़रार है और उन्हें भगौड़ा घोषित किया जा चुका है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि एंडरसन के ख़िलाफ़ मामला बंद हो चुका है। "
भोपाल गैस त्रासदी मामले में 25 साल बाद सोमवार सात जून को अदालत का फ़ैसला आया था. अदालत ने आठ दोषियों को दो-दो साल की सज़ा सुनाई है और एक-एक लाख का जु्र्माना भी लगाया गया है। इसमें यूनियन कार्बाइड से जुड़े केशव महिंद्रा, वीपी गोखले, किशोर कामदार, एसपी चौधरी, आरबी रॉय चौधरी, केवी शेट्टी, जे मुकुंद और एसआई कुरैशी शामिल हैं. दोषियों को कुछ ही मिनटों में ज़मानत भी मिल गई थी। 89 वर्षीय एंडरसन त्रासदी के समय अमरीका में यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन के प्रमुख थे वे अमरीका में ही रहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications