मायावती का ऐलान बसपा नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव

Mayawati
लखनऊ। यूपी की मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया है कि बसपा लोकसभा या विधानसभा दोनों में से कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। डुमरियागंज विधानसभा के उपचुनाव में सोमवार को मिली बडी जीत के बाद सुश्री मायावती ने पार्टी द्वारा लोकसभा और विधानसभा का कोई भी उपचुनाव नहीं लडने की घोषणा की। सुश्री मायावती का कहना है कि पार्टी अब विधानसभा के 2012 में होने वाले आमचुनाव पर पूरा ध्यान केन्द्रित करना और संगठन को मजबूत करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बसपा खाली हुई राज्यसभा और विधान परिषद की सीट पर तो प्रत्याशी उतारेगी, लेकिन कोई उपचुनाव नहीं लडेगी।

जानिए अपना राशिफल

सुश्री मायावती के इस निर्णय से राजनीतिक दल भ्रम और सकते में हैं। बसपा ने विधानसभा के 2007 में हुये चुनाव के पहले भी नगर निगम और स्थानीय निकाय के चुनाव में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। आपको बता दें कि यूपी में अभी विधानसभा की तीन सीटें खाली हैं जहां उपचुनाव होने हैं। विधानसभा की लखीमपुर और एटा की निधौलीकला सीट वहां के विधायकों के निधन से रिक्त हुई हैं। इसके अलावा चंदौली जिले की मुगलसराय सीट भी खाली है । बसपा सूत्रों के मुताबिक इनमें से कोई भी सीट बसपा की नहीं है। निर्वाचन आयोग ने इन सीटों पर अभी उपचुनाव के बारे में फैसला नहीं लिया है।

पढ़े मजेदार जोक्स

यह सभी सीटें समाजवादी पार्टी के पास थीं। बसपा नेता ने कहा कि हालांकि यदि पार्टी इन सीटों के उपचुनाव में उतरे तो उसे जीत हासिल हो सकती है लेकिन इन सीटों पर जीत हार से भी सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पडता है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+