मप्र में 2 बहनों को निर्वस्त्र कर पीटा
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सहायक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ितों से मिली जानकारी के अनुसार कोलीपीठ थाना क्षेत्र के छायन गांव में हुए जमीनी विवाद को लेकर एक जनजातीय व्यक्ति की दो बेटियों के साथ शुक्रवार को केसरी लाल और उसके साथियों ने मारपीट की।
मारपीट के दौरान दोनों युवतियों को निर्वस्त्र कर दिया गया। पीड़ितों ने जब थाने पहुंचकर शिकायत लिखाई तो महज मारपीट का मामला दर्ज किया गया। राजगढ़ की पुलिस अधीक्षक आशा माथुर ने बताया कि विवाद जमीन को लेकर था। युवतियों से मारपीट हुई और इसी दौरान उनके कपड़े फट गए।
सहायक उपनिरीक्षक ने मारपीट का मामला दर्ज किया और युवतियों को निर्लज्ज किए जाने का उल्लेख नहीं किया। लिहाजा उसको निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है।













Click it and Unblock the Notifications