काठमांडू में कार बम विस्फोट, 4 लोग घायल
एक नए संगठन स्वतंत्र नेपाल दल ने मीडिया को भेजे एक ईमेल में विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।
ईमेल में कहा गया है कि विस्फोट के जरिए नेपाल की प्रमुख पार्टियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की शुरुआत की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सफेद रंग की एक मारुती कार में काठमांडू के व्यस्ततम इलाके महाराजगंज के वसुंधरा में स्थित ईशान आपातकालीन अस्पताल के निकट यह विस्फोट मंगलवार सुबह आठ बजे हुआ। बाद में कार में आग लग गई।
पुलिस निरीक्षक प्रबीन पोखरेल ने आईएएनएस को बताया कि घटना के बाद एक बम बरामद किया गया जिसे नष्ट किया गया। अब यह क्षेत्र खतरे से मुक्त हो गया है।
कार एक परिवहन व्यवसायी रामबहादुर अधिकारी की थी जिसे उन्होंने सोमवार को खरीदी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications