जगन ने अपनी 'ओडारपू यात्रा' टाली
हैदराबाद, 7 जून (आईएएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के बाद अपनी 'ओडारपू यात्रा' का महीने भर के लिए टाल दिया है।
जगन अब अपनी यात्र श्रीकाकुलम में आठ जुलाई से शुरू करेंगे। जगन ने यहां जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी। इससे पहले रविवार को जगन ने अपनी यात्रा आठ जून से शुरू करने की बात कही थी।
जगन ने अपने बयान में का कि सोनिया गांधी में उनका पूरा भरोसा है और वह उनकी सहमति के बाद नौ जुलाई से अपनी यात्रा शुरू करेंगे।
अनंतपुर में रविवार को पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं, तो इसके जवाब में कडप्पा के इस सांसद ने कहा, "किसने कहा आपको कि मेरी यात्रा जारी नहीं रहेगी।"
पत्रकारों द्वारा बार-बार पूछे सवाल का जगन द्वारा दिया गया यह जवाब परोक्ष रूप से साफ करता है कि आगामी आठ जून को श्रीकाकुलम जिले में उनकी प्रस्तावित यात्रा जारी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही ऐसी खबरें आईं थी कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के जगन से अपनी यात्रा स्थगित करने को कहा है, जिसके मद्देनजर उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है।
जगन ने गत मंगलवार को दावा किया था कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें अपने पिता की स्मृति में आयोजित इस यात्रा को हरी झंडी दे दी है। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने इस तरह की इजाजत देने से साफ इंकार किया था।
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने जनमोहन को 28 मई को प्रस्तावित रैली के सिलसिले में बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया था। रैली के लिए वारंगल जिले के महबूबाबाद जाते समय उन्हें एहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया गया था। इस वजह से समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा भड़क उठी थी।
इससे पहले जगन ने कहा था कि इस रैली का आयोजन उन्होंने अपने पिता व आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की खातिर की थी, जिनकी पिछले साल हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications