आयकर मुख्य आयुक्तों का सम्मेलन 9 जून को

वर्ष 2010-11 के बजट अनुमानों में प्रत्यक्ष कर संग्रह 2009-10 के बजट अनुमानों की तुलना में 16़2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,30,000 करोड़ रुपये आंका गया है। सम्मेलन के दौरान कर संग्रह लक्ष्य को प्राप्त करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

करदाता सेवाओं में सुधार भी चिंता का एक मुद्दा है। आयकर विभाग ने पीएएन, कर वापसी के लिए ई-फाइलिंग, करों का ई-भुगतान, ऑनलाइन कर सूचना प्रणाली, व्यापक करदाता इकाइयां, कर वापसी बैंकर योजना, आयकर सेवा केंद्र, समेकित संसाधन केंद्र आदि विभिन्न योजनाओं को पेश करते हुए करदाता सेवाओं में सुधार के बेहतर प्रयास किए हैं। करदाता सेवाओं के भविष्य में और सुधार के लिए सम्मेलन के दौरान इन योजनाओं के सुधार और समेकन के तरीकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कर प्रशासन को अधिक कुशल और प्रभावी बनाने के लिए सम्मेलन में कार्यबल को बढ़ाने और वित्तीय अधिकारों के प्रत्यायोजन सहित संगठनात्मक परिवर्तनों पर भी चर्चा की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+