भारत-अस्ट्रेलिया ने प्राकृतिक संसाधनों में सहयोग पर की चर्चा
श्िंादे ने वैश्विक मंदी के दौरान प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत बने रहने का उल्लेख किया। उन्होंने ग्रामीण विद्युतीकरण कार्यक्रम राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के साथ-साथ पुनर्गठित एपीडीआरपी का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए बताया कि यह भारत को किस प्रकार से आगे ले जा रहे हैं।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने अस्ट्रेलिया के सहयोग से प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थानों के गठन पर भी विचार-विमर्श किया, जबकि अस्ट्रेलिया ने दोनों देशों के खनन क्षेत्र में कार्य करने योग्य प्रशिक्षित भारतीय छात्रों के उपयोग पर विचार-विमर्श किया।
कोलिन बरनेट्ट भारत-अस्ट्रेलिया रणनीतिक सहयोग के मुद्दे पर सकारात्मक रहे। उन्होंने बताया कि पश्चिमी अस्ट्रेलिया प्रातिक संसाधनों के मामले में समृद्ध है। श्िंादे ने कहा कि भारत अस्ट्रेलिया के प्राकृतिक संसाधनों के अन्वेषण और इस पर सहयोग में उनके साथ है और इन संबंधों को आगे बढ़ाने का इच्छुक है। पश्चिम अस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही भारत की यात्रा करेंगे और नई दिल्ली में श्िंादे से मुलाकात भी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications