कश्मीर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे प्रधानमंत्री

श्रीनगर, 8 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर श्रीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को राज्य में विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "प्रधानमंत्री के समक्ष विकास से जुड़ी परियोजनाओं के संदर्भ में प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें सड़क संपर्क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी परियोजनाओं का विवरण होगा।"

प्रधानमंत्री सोमवार को यहां पहुंचे और उन्होंने शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। अधिकारी ने कहा कि मनमोहन सिंह घाटी में कोई संवाददाता सम्मेलन नहीं करेंगे।

प्रधानमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के बीच उनकी पत्नी गुरशरण कौर रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स और नेहरू जैविक उद्यान का दौरा करेंगी। ये दोनों स्थान मशहूर डल झील के किनारे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+