प्रधानमंत्री ने की कश्मीर की परियोजनाओं की समीक्षा (लीड-2)

दो दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को राजनीतिक दलों, कर्मचारी संघों और फल उत्पादकों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मनमोहन सिंह के समक्ष शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सभागार में प्रदेश के विकास से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी। इसमें सड़क संपर्क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी परियोजनाएं शामिल थी।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर वर्ष 2009-10 की प्रदेश की वित्तीय योजना में कटौती बहाल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत आवंटित की जाने वाली राशि में भी कटौती बहाल होगी।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री अब्दुल्ला को वार्ता के जरिए राज्य सरकार को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के मद्देनजर वित्तीय सहायता देने की आवश्यक प्रक्रिया बनाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने हालांकि राज्य सरकार के कर्मचारियों के एक वर्ग द्वारा अलगाववादियों द्वारा बंद के आह्वान का समर्थन करने पर नाखुशी जाहिर की।

प्रधानमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के बीच उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स और नेहरू जैविक उद्यान का दौरा किया। ये दोनों स्थान मशहूर डल झील के किनारे हैं।

बैठक में केंद्रीय नवीन और नवीकरनीय ऊर्जा मंत्री फारुक अब्दुल्ला, स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नवी आजाद और उपमुख्यंत्री तारा चंद मौजूद थे।

इनके अलावा प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव टी.के.ए नायर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश खरे भी बैठक में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री ने दो दिवसीय यात्रा के आखिरी पड़ाव पर मंगलवार को राजनीतिक दलों, कर्मचारी संघों और फल उत्पादकों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इन प्रतिनिधिमंडलों से उनकी समस्याओं के हरसंभाव समाधान का आश्वासन भी दिया।

प्रधानमंत्री से मिलने वालों में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, शिरोमणि अकाली दल, यूथ ऑल इंडिया कश्मीरी समाज और ऑल पार्टी सिख कोओर्डिनेशन कमिटी के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल थे।

इनके अलावा प्रधानमंत्री ने ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन, लोकल हाउस बोट ओनर्स एसोसिउशन, जम्मू एवं कश्मीर एप्पल ग्रोवर्स एसोसिएशन, रेस्टोरेंट ओनर्स फेडरेशन और जम्मू एवं कश्मीर पॉलिटिकल माइग्रेंट्स फ्रंट के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात की। उमर अब्दुल्ला की ओर से आयोजित रात्रि भोज में भी प्रधानमंत्री शरीक हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+